बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरों के हौंसले बुलंद हो चुके है कि वह व्यस्ततम इलाकों में वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। ऐसा ही मामला कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरों ने नागरी भण्डार को निशाना बनाया है। नागरी भण्डार व्यवस्थापक नंद किशोर सोलंकी ने बताया कि वह कल रात्रि को मंदिर बंद कर निकलने के बाद सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने ताले टूटे देख इसकी सूचना दी। मंदिर के अंदर देखा तो सभी अलमारियों के ताले टूटे नजर आए। अलमारियों की सार संभाल की तो उसमें रखे 15 हजार रुपये, चांदी के छत्तर, पीतल की घंटी, मुकूट व पूजन सामग्री गायब मिले। इसकी सूचना कोटगेट थाने में देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआवना किया। व्यवस्थापक सोलंकी ने बताया कि नागरी भण्डार में चोरी की तीसरी वारदात है इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन हरकत में नहीं आ रहा है।
Related Posts
घर के ताले तोडकर चोरो नेें किया हाथ साफ
बीकानेर। झझू गांव में घर से सामान चोरी होने का मामला श्रीकोलायत थाने में दर्ज…
करंट लगने से पति-पत्नी की मौत
बीकानेर। शुक्रवार सुबह जिले के भोजेरा गांव से दुख भरी घटना सामने आई जहां एक…
नाल एयरपोर्ट के पास हुवा हादसा, 7 घायल, देखे वीडियो
बीकानेर। नाल एयरपोर्ट हाईवे पर ट्रैक्टर व टैक्सी की भिड़ंत हो गई। इसमें 7 जने…
