अपने दोस्त को मारने के लिए बीकानेर लेकर आया

बीकानेर। उत्तरप्रदेश में अपने दोस्त को बीकानेर लाकर उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने के मामले में अब सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। पीडि़त के पर्चा बयान पर बीछवाल पुलिस ने एक महिला समेत चार जनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरेाप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद ही एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीछवाल थाने की उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने बताया कि पीडि़त सोनू पुत्र मधुसुदन सोंलकी उत्तर के गाजियाबाद के जनकपुरी का रहने वाला है। बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र निवासी कविन्द्र सिंह उसका दोस्त है कविन्द्र सिंह अपने दोस्त सोनू को बीकानेर घुमाने के लिए लाया था शुक्रवार को ही यह दोनों बीकानेर पहुंचे थे। शनिवार रात को कविन्द्र सिंह उसका रिश्तेदार सुशील, श्रीपाल एवं कविन्द्र सिंह की भाभी आरती सिंह के साथ वह इंजिनिरिंग कॉलेज के पीछे गए। यहां सुनसान जगह पर उक्त सभी आरोपियों को सोनू पर धारादार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सोनू जान बचाकर वहां से भाग कर आबादी क्षेत्र में आया यहां उसने लोगों को घटना के बारे में बताया तब पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के 13 घंटे बाद ही पुलिस ने कविन्द्र सिंह, सुशील, श्रीपाल एवं आरती सिंह को गिर$फ्तार किया दिया। महिला आरोपी आरती को जेल भिजवा दिया जबकि कविन्द्र सिंह, सुशील व श्रपाल को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *