जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक 25 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हनुमानगढ़ में पीलीबंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोपल गांव में रविवार की रात इंद्रा और उसके भाई गगन सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गगन ने गुस्से में इंद्रा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शव को सोमवार को शव परीक्षण के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था। महिला के पिता ने अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
विवाहिता ने लगाया फांसी का फंदा,मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर…
नवजात बालिका के शव को नोंच रहे थे कुत्ते
बीकानेर। महिला दिवस पर बीकानेर में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई…
बीकानेर : विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत…
