गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज

अहमदाबाद।गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 31 सीटें जीत चुकी है और 122 पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के गुजरात का CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं।आंकड़ों पर जाएं तो 1985 के चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तय करेगी, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में यह नजर भी आ रहा है।

भाजपा 150 के पार, कांग्रेस 20 के अंदर सिमटी
रुझानों में गुजरात की 182 में से भाजपा ने 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त ली है। कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है और 2 सीट जीत चुकी है। इधर, आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *