भाजपा के बागियों पर गिरी गाज, पार्टी से निष्काशित

बीकानेर। निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी को वोट देने वाले एक पार्षद,किसान मोर्चा के अध्यक्ष,पूर्व पार्षदों सहित सात जनों को पार्टी से निष्काशित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने पार्टी के अधिकृत उम्मदवारों के सामने चुनाव लडऩे और समझाईश के बाद भी नामांकन को वापस नहीं लेने को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए निष्काशन आदेश जारी किया है। शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया होटल वृंदावन में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओ का निष्काशन आदेश जारी किया गया है,निकाय चुनावों में निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले जामनलाल गजरा, श्रवण चौधरी, भगवती प्रसाद गोड़, श्रीमती भावना सत्ती, किशन चौधरी, नेमीचंद कुलडिय़ा को निष्काशित किया गया है जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा पार्टी में अनुशासन हीनता करने वालो को लेकर पार्टी सख्त कदम उठाने में नही हिचकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *