सीएए का विरोध करने वाले नेता देशद्रोहियो के पक्षधर : भाजपा विधायक

बीकानेर। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मदन दिलावर ने कहा,जो लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश जला रहे हैं और पुलिस को मार रहे हैं और जो उनका समर्थन कर रहे हैं वह देश के दुश्मन हैं। फिर चाहे वे सोनिया गांधी हो, राहुल गांधी हों और प्रियंका गांधी वाड्रा। सीएए लागू नहीं होने देना, सीधा सीधा राष्ट्रपति के आदेशों को चुनौती है। ये वो ही लोग कर सकते है। देश के लोगों को कुशल नहीं देखना चाहते आतंकवाद का समर्थन करते है। देश का विकास अवरूद्व करने वाले है। राजस्थान के मुख्यमंत्री उसी लाईन में खड़े हो गये है। संविधान के अवहेलना करने वाले देश के प्रति वफादार नहीं हो सकते। सीएए का विरोध संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध है। देश को तोडऩे वालों को सजा देनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर के अस्पतालों में बच्चों की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार ने अस्पतालों में संसाधन उपलब्ध नहीं करवाएं। ऐसे में ये सरकार बच्चों के हत्यारें है। जिस तरह कुत्ता पागल या हिडकिया हो जाता है। तो उसे गोली मार देनी चाहिए। वैसे ही भटके हुए युवा भी पागल कुत्ते के समान है। ऐसे युवाओं को गोली मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं। ये विवादित बयान आज बीकानेर आए रामगंज मंडी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने सीसीए के विरोध करने वाले युवाओं के बारे में कहे। दिलावर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां भी विरोध कर रही हैं। ज्यादार विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह संविधान का उल्लंघन है। कांग्रेस ने खासतौर से इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। दिलावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विवादित बयान दिया है। विधायक ने उन्हें देश का दुश्मन बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *