बीकानेर का शिक्षक दिल्ली मे ठोकेगा ताल

बीकानेर। प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक हुकम चंद चौधरी 27  से 29 नवंबर को दिल्ली में सीआईईटी एनसीआरटी द्वारा आयोजित होने जा रहे 23 वें ऑल  इंडिया चिल्ड्रन एजूकेशनल  ऑडियो वीडियो फेस्टिवल एवं आईसीटी मेला मे डेलिगेट के रूप मे शामिल होने वाले प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान के  एकमात्र शिक्षक हैं, जो इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। इस वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाला ऑल इंडिया चिल्ड्रेन एजूकेशनल ऑडियो  वीडियो फेस्टिवल एंड आईसीटी मेला भारत के प्रमुख शैक्षणिक ऑडियो-वीडियो कार्यक्रम त्यौहारों में से एक है।
यह सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल  टेक्नोलॉजी (सीआईईटी), एनसीईआरटी, दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों  के बीच रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में शैक्षिक उद्देश्यों से संबंधित सर्वश्रेष्ठ ऑडियो, वीडियो,  नए मीडिया और आईसीटी उत्पादों को प्रदर्शित और सम्मानित किया जाता है।विदित रहे कि बीकानेर के शिक्षक हुकम चंद चौधरी गत वर्ष इस कार्यक्रम  में बेस्ट न्यू मीडिया आईसीटी प्रोग्रामिंग टीचर का अवार्ड जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *