बीकानेर : ओवर ब्रिज के ऊपर से महिला ने लगाई छलांग

बीकानेर। शहर के चौखूंटी ओवर ब्रिज के ऊपर से महिला ने छलांग लगा दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला का नाम फरजाना है  यह चुन्ना भट्टा क्षेत्र की रहने वाली है। ओवर ब्रिज से नीचे कूदने पर महिला के पैरों व जबड़े में चोटे आई है। महिला के ओवरब्रिज से कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *