बीकानेर : जेवर व नकदी लेकर पत्नी फरार, हुआ केस दर्ज, पढ़े खबर

बीकानेर, जयनारायण व्यास काॅलाेनी थाना क्षेत्र के पवनपुरी इलाके की उड़िया बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी सहित दाे अन्य के खिलाफ धाेखाधड़ी व चाेरी के आराेप में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित सुभाष का आराेप है कि उसकी पत्नी संताेष घर से साेने के जेवर व नकदी चाेरी कर ले गई। पवनपुरी शनिदेव मंदिर के पीछे उड़िया बस्ती में रहने वाला ट्रक चालक सुभाष राव ने पुलिस काे बताया कि उसकी शादी झुंझुनूं की संताेष से 25 मई 2022 काे बिना दहेज के हुई थी। शादी के बाद पति सुभाष ड्राइवरी के लिए 21 जून काे उड़ीसा चला गया। तभी पीछे से उसकी पत्नी घर में रखी साेने की रखड़ी, फूल, चांदी की पायजेब व नकदी चुराकर ले गई। इस मामले में पीड़ित ने पत्नी, उसके पिता मुखराम व संदीप के खिलाफ धाेखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। यह भी आराेप लगाया है कि परिजनाें ने शादी के नाम पर दाे लाख रुपए भी ठग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *