बीकानेर : वसुंधरा राजे 9 अक्टूबर को आएंगी बीकानेर, नब्ज टटोलने पहुंचे करीबी, पढ़े खबर

बीकानेर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 9 अक्टूबर को बीकानेर आएंगी। वे जयपुर से सीधे देशनोक जाकर करणी माता मंदिर में मां करणी के दर्शन करेंगी। इसके बाद बीकानेर आएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उनके करीबी माने जाने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, राजपाल सिंह शेखावत बीकानेर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से मुलाकात की। इसके बाद देशनाेक जाकर राजे के प्रस्तावित दौरे को लेकर समर्थकों से मुलाकात की।

सिदि्ध व जोशी के घर जाएंगी राजे
मीडिया से बातचीत में परनामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देशनोक आ रही हैं। देशनोक से राजे बीकानेर शहर में दिवंगत गोपाल जोशी के निवास पर उनके परिवार से मिलने जाएंगी। इसके बाद बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिदि्ध कुमारी के निवास पर बैठने जाएंगी। सिदि्ध की माता का देहांत होने के समय राजे यहां नहीं आ पाई थीं।

शहर में स्वागत कार्यक्रम का संदेश

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक राजे के देशनोक आने पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी आदि ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यूनुस खान ने कहा कि राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश की दो बार मुख्यमंत्री, पांच बार सांसद और भाजपा का चेहरा हैं। उन्होंने ताल ठोंकने के अंदाज में कहा कि राजे का स्वागत जोर-शोर से करें। इधर, बीकानेर शहर में भी राजे के स्वागत के लिए उनके समर्थकों को सूचना की गई है। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी अभी भाजपा में नहीं हैं, लेकिन राजे के नजदीकी रहे तीनों नेताओं के साथ रहे। भाटी समर्थकों ने भी बैठक में साफ कहा कि भाटी को वापस पार्टी में लिया जाए। उनके कहने पर ही समर्थक राजे के स्वागत में जुटेंगे।

असमंजस में शहर व देहात भाजपा

प्रदेश भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री राजे के दौरे को लेकर अभी तक जिला, शहर व देहात भाजपा को कोई संदेश नहीं भेजा गया है। ऐसे में भाजपा पदाधिकारी इस दौरे को लेकर असमंजस में हैं। साथ ही जिले के भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, सुमित गोदारा और सिदि्ध कुमारी पर संगठन की नजरें हैं। तीनों विधायकों की वसुंधरा से नजदीकी रही है। हालांकि पार्टी में बदती परििस्थति में गोदारा और बिश्नोई फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। दिवंगत पूर्व विधायक गोपाल जोशी का परिवार भी राजे का नजदीकी माना जाता है। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका भी राजे के पोस्टर को अपने कार्यक्रमों में प्रमुखता से रखने के चलते घिर चुके हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव है और पार्टी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा अभी घोषित नहीं किया है। राजे का यह संभाग मुख्यालय का दौरा प्रदेश में भाजपा की चुनावी कमान को लेकर समर्थकों को एकजुट करने के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *