बीकानेर : रवीन्द्र रंगमंच पर कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग, पढ़े खबर

बीकानेर। रविन्द्र रंगमंच पर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी एकीकृत जलप्रदा योजना का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा पहले डॉ. करणी ङ्क्षसह स्टेडियम में होने वाली थी लेकिन मौसम बदलने के कारण इसका स्थान परिवर्तन रवीन्द्र रंगमंच कर दिया गया। रवीन्द्र रंगमंच की क्षमता 700 सीट की है, जबकि इस कार्यक्रम के लिये हजारों कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहुंचने से पहले ही अधिकांश सीटे भर चुकी थी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाहर ही रह गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा जिसमें कांग्रेस के युवा नेता सुमित कोचर, राहुल जादूसंगत, जयदीप जावा को चोटें आई। इससे एकबार माहौल गर्मा गया लेकिन मौके पर कुछ नेता व पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से मामले को रफादफा कर दिया गया। इस दौरान बारिश होने के कारण लोग सिर छिपाने के लिये जगह भी ढूंढते नजर आए। इससे पूर्व भारी सुरक्षा जाब्ते के बीच सीएम सर्किट हाउस से रवीन्द्र रंगमंच पहुंचे। सर्किट हाउस में भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उनसे मिलने व स्वागत के इंतजार में खड़े थे। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। ‘अशोक नहीं आंधी है, राजस्थान का गांधी है? के नारों से सर्किट हाउस एकबारगी गूंजायमान हो उठा। हालांकि कई कार्यकर्ता स्वागत के इंतजार में खड़े ही रहे गए क्योंकि भीड़ बहुत ज्यादा थी। कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिलने का इंतजार करते दिखाई दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *