बीकानेर : कीटनाशक से दो जनों की हुई मौत, देखे खबर

सूडसर. सेरूणा थाना क्षेत्र के दो गांवों में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर दो जनों की मौत हो गई है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि नारसीसर गांव की रोही में 24 अगस्त को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय गांव का हिम्मत सिंह (33) बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम को हिम्मत सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा मल्लू सिंह ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। वहीं माणकरासर गांव में खाना बनाते समय एक युवती कीटनाशक की चपेट में आ गई। गांव के ओमप्रकाश जाट ने बताया की उसकी पुत्री अनिता (16) गत 10 सितंबर की सुबह दस बजे खाना बना रही थी। इस दौरान ऊपर रखा कीटनाशक का डिब्बा नीचे गिर गया। इस दौरान कीटनाशक से वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए बीकानेर पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां सोमवार को अनिता ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *