बीकानेर : ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पढ़े खबर

बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लूणकरणसर के नाथवाणा क्षेत्र की है। मृतक की पहचान दोलतावाली पीलीबंगा हाल नाथवाणा निवासी मक्खन सिंह पुत्र कान सिंह जट सिख के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मक्खन सिंह घटना स्थल के पास ही एक खेत में अपने साले के पास रहता था। वह करीब दस साल से यहीं था। ट्रेन की चपेट में आने से मक्खन सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस व टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *