बीकानेर : रामदेवरा दर्शन कर घर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर एक की हुई मौत छः घायल, पढ़े खबर

बीकानेर। रामदेवरा दर्शन कर घर जा रहे ट्रेक्टर-ट्रॉली को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर रावतसर के पास आपणी योजना धन्नासर के सामने की है जहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल पंजाब की अबोहर तहसील के निवासी हैं। सभी पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर रामदेवरा थोक लगाने के लिए गए थे। वहां से वापस पंजाब लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस मामले में रावतसर पुलिस थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। घायलों को रावतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। गंभीर घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *