बीकानेर। लॉकडाउन के दौरान पाबन्दी के बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार तम्बाकू सामग्री बेची जा रही है। हालांकि इसको लेकर प्रतिदिन पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई हो रही है लेकिन इससे तम्बाकू विक्रेताओं में पुलिस कार्रवाई का भय नजर नहीं आ रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेएनवी पुलिस को सूचना मिली कि शिवबाड़ी रोड स्थित एक किराने की दुकान तम्बाकू युक्त सामग्री की बिक्री हो रही है। इस पर जेएनवी पुलिस के मंगतुराम के नेतृत्व में मय जाप्ता न्यु एमआरएम स्कूल के पास संगम जनरल स्टोर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मोहनलाल पुत्र मुलतानाराम जाट को गिरफ्तार कर मौके से तम्बाकू युक्त सामग्री जब्त की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।
Related Posts
अवैध डेयरियां बंद हों, असहाय पशुओं की समस्या का समाधान करें : गौतम
बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शहर में चल रही अवैध डेयरियों व असहाय…
बीकानेर : सुबह आई इतने सैम्पलों की रिपोर्ट, पढ़े
बीकानेर। कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है रात को 9 पाजेटिव केस आने से…
बीकानेर : छत गिरने से छः वर्षीय बच्चे की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर, बीकानेर मकान की छत गिरने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो जाने…
