बीकानेर। शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढऩे लगी है। चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोरों ने अब नेताओं के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिन पर प्रदेश की व्यवस्था की जिम्मेवारी है चोर उन्हीें के परिवारों में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दे रही है। ऐसी ही खबर सामने आयी है नयाशहर थाना क्षेत्र से। जहां पर डागा मौहल्ले में मंत्री कल्ला के भतीजे के घर में चोरी हुई है। इस सम्बंध में नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि बीड़ी कल्ला के भतीजे नेहरू कल्ला के घर पर चोरी हुई जो तीन जुलाई से बंद था। बीती रात को चोरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। गोविंद सिंह ने बताया कि चोरी हुए माल के बारे में तो नेहरू कल्ला के आने के बाद ही पत लग पाएगा। फिलहाल पुलिस मौके पर है और आसपास के सीसीटीवी देखने की कोशिश की जा रही है। बता दे कि कल्ला के भतीजे नेहरू कल्ला धार्मिक यात्रा नाथद्वारा गए हुए थे। पीछे से बंद मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।