बीकानेर। कांग्रेस की राजनीति में गुटों से जुड़े कार्यकर्ता सत्ता एवं सगठन में पद हासिल करने की जुगत में समय समय पर जयपुर, देहली जाकर राज्य के निर्णायक नेताओ से संपर्क साध अपने कार्यो का बखान करते हुवे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है। बीकानेर शहर व देहात कांगेस से जुड़े करीब दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकर्ता येन-केन प्रकार से पद हासिल करना चाहते है।
इनमे प्रमुख है
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत,देहात कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, एक अरसे पूर्व कॉम्युनिस्ट पार्टी से आये कॉमरेड हनुमान चौधरी जो अभी देहात कांग्रेस में कार्यरत है यूथ कांग्रेस के नेता बिशनाराम सियाग, गत विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में रहे राज कुमार किराडू, कांग्रेस की राजनीति में सदैव सक्रीय रहने वाले मोहमद हारून राठौड़, पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे डॉ. तनवीर मालावत, मनीष पुरोहित (नटसा) जो पूर्व में पार्षद रहे है मनीष की सक्रियता का लाभ पार्टी को हमेशा मिलता भी रहा है वैसे इस दौड़ में जनता दल से आये अब्दुल मजीद खोखर, पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास मकसूद अहमद, यूथ कांग्रेस के शब्बीर अहमद, आजम अली, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष हीरा लाल हर्ष,गुलाम मुस्तफा (बाबू भाई), ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. चंद्र प्रकाश गहलोत के पुत्र अभिषेक गहलोत, शांति लाल सेठिया, व्यवसायी घराने से रवि पारीक व कालू बड़ी वाला, इकबाल समेजा सहित अनेक ऐसे कार्यकर्त्ता है जो पद की आस में है। देखना अब ये है की इनमे से किसको पद से नवाजा जाता है।