बीकानेर। नीलगाय को बचाने के चक्कर में व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतक के भतीजे शाहजाहा उर्फ बबलू ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना एनएच-62 जगदेववाला में 24 जुलाई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके चाचा अपनी गाड़ी से लूणकरणसर से बीकानेर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गयी। जिसको बचाने के चक्कर में हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर : नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुई व्यक्ति की मौत, पढ़े खबर
