बीकानेर। खड़ी टे्रक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां पर 7 अगस्त की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास गोगलियां वाली ढ़ाणी के पास बाइक सवार टकरा गया। इस सम्बंध में मृतक के भाई प्रवीण कुम्हार ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई भागवत बाइक लेकर पुगल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गया। जिससे बुरी तरीके से घायल हो गया। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आदतन शराब द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई विक्की बाजीगर ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई मुकेश कुमार आदतन शराबी था। जिसके 11 अगस्त की दोपहर को घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।