
बीकानेर। धोखाधड़ी कर 24 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में अम्बेड़कर सर्किल निवासी निर्मला देवी ने सन्नी गहलोत,रामदेव गहलोत,नवरतन,गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना अम्बेड़कर सर्किल परिवादी के मकान में वर्ष 2019-20 की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियेां को पैसे की जरूरत थी। जिसके चलते आरेापियों ने उसके बेटे से लाखों रूपए ले लिए और कहा कि बीकानेर में तुमकों एक मकान की रजिस्ट्री करवा देंगे। कई दिनों तक झांसा देने पर जब प्रार्थिया ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने कोई भी जवाब नहीं दिया। जिसके बाद प्रार्थिया ने परेशान होकर कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से षंडय़त्र रचकर करीब 24 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।