बीकानेर : घर में घुसकर महिला के साथ सरिये से मारपीट करने का मामला आया सामने

बीकानेर। बीकानेर घर में घुसकर महिला के साथ सरिसे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर थाने में सुनील ने कालु जाट, राजु ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना उतरादाबास नापासर में 6 जुलाई को 12 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में प्रवेश किया और गाली गलौचा करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां दी और रोकने पर उसकी मां को लोहे के पाईप से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *