बीकानेर : युवक को गाड़ी में डालकर ले जाने और उसके साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल ले गए, पढ़े खबर

बीकानेर। युवक को गाड़ी डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल छीन लिये। इस संबंध में पीडित ने एक नामजद सहित चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई पूर्ण सिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार के मामला बाना निवासी 31 वर्षीय शिवलाल ने दर्ज करवाया है। जिसमें बाना निवासी राजाराम पुत्र किस्तुराराम व चार अन्य व्यक्ति ने वैष्णो धाम के पास जयपुर रोड जय अंबे मोटर के सामने से उसे गाड़ी में डालकर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व उससे 10 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *