बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा शराब ठेका संचालन के लिए हफ्ता नहीं देने पर ठेके के पास एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। इस पर ठेका संचालक भंवरलाल जाट ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी का कहना है कि गंगाशहर में मेरा शराब का ठेका है। जिसके संचालन को लेकर सुन्दरलाल जाट व उसके एक साथी ने हफ्ता मांगा। हफ्ता नहीं देने पर ठेके के पास ही स्थित एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित बदमाश को पुलिस दबोचा
बीकानेर। अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस व बिना नंबरी गाड़ी के साथ दो हजार का…
देर रात को युवक ने अपने ही बुआ के बेटे की कर डाली हत्या
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की देर…
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 5 युवतियों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ। टाउन पुलिस ने टाउन-जंक्शन मार्ग पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे स्पा…
