बीकानेर : महिला का शव मिलने से मची सनसनी

बीकानेर। 32 वर्षीय महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। एकबारगी मोके पर सनसनी फैल गयी। घटना श्रीगंगानगर के पदमपुर की है। जहां पर रत्तेवाला के पास 32 वर्षीय महिला का शव मिला। जैसे ही लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला का शव हड्डा रोड़ी के पास मिला। आंशका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या कर फेंका गया है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महिला के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *