बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात ने व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार मामला पुबियों का मोहल्ला, हेड ऑफिस के पास रहने वाले अमित कुमार पुत्र राम कुमार ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर कॉल आया और कॉल करने वाले व्यक्ति ने फिरौती की मांग की तथा पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Related Posts
मस्ती के लिए महंगी गाड़ियां करते थे चोरी, बीकानेर में आठ वाहनों की चोरी का पर्दाफाश, कुछ दिन चलाकर बेच देते
बीकानेर के अलावा नागौर और जोधपुर में महंगी कारें व बाइक चोरी करके मौज मस्ती…
डॉक्टर ने नर्स से किया रेप: 25 साल की नर्स को अकेली देख बिगड़ी डॉक्टर की नीयत, जबरन कमरे में ले गया, पीड़िता बोली- आए दिन छेड़ता था
राजधानी जयपुर में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 25 साल की नर्सिंग स्टाफ…
अलग अलग हादसों में में तीन जनों की हुई मौत
बीकानेर। कोरोना लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही सडक़ों पर न सिर्फ वाहनों की रेलमपेल…
