बीकानेर प्रेस क्लब अगले माह अनेक कार्यक्रम करेगी आयोजित

बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब आगामी दिनों में पत्रकारों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में एक बैठक का आयोजन कर कई महत्पूर्ण निर्णय लिये गये है। क्लब के अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी ने बताया कि क्लब आगामी दिनों में पत्रकारों के लिए खेलकूद, होली मिलन समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। क्लब के सचिव कुशाल सिंह मेडतियां ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता 15 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की जायेगी जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन व चैस सहित कई अन्य प्रतियोगिता होगी। जोशी ने बताया कि होली मिलन समारोह 23 मार्च को प्रस्तावित किया गया है। प्रेस क्लब के होने वाले सभी कार्यक्रमों में बीकानेर शहर के सभी पत्रकार शामिल होंगें। बैठक में इसके अलावा कई महत्पूर्ण निर्णय लिये गये है। बैठक में अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी, सचिव कुशाल सिंह मेडतियां, कोषाध्यक्ष सुमित व्यास व निर्वाचित सदस्य रामस्वरुप भाटी, विवेक आहूजा, दिनेश जोशी, गुलाम रसूल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *