बीकानेर : फार्म हाउस में चल रही पार्टी पर पुलिस की रेड, 14 लड़कियों सहित 84 गिरफ्तार, पढ़े खबर

बीकानेर। जयपुर में कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने एक फार्म हाउस पर रेड डाली। वहां हाई प्रोफाइल डांस पार्टी के साथ 7 कसिनो चल रहे थे। पुलिस ने 14 लड़कियों,12 गाडिय़ां और सहित 84 लोगों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि रिसोर्ट में डांस पार्टी के साथ कसिनो चल रहा है। टीम वहां पहुंची तो लड़के-लड़कियों की भीड़ थी। कोई शराब पी रहा था तो कोई हुक्का। 7 टेबल पर ऑनलाइन कसिनो चल रहा था। टीम को देख सभी इधर-उधर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर 14 लड़कियों सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के नकेल कसने के बाद पैसे वालों के लिए कुछ दलाल इस प्रकार की पार्टी आयोजित करते हैं। जिसमें शराब और शबाब को परोसा जाता है। इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *