बीकानेर : सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, पढ़े खबर

बीकानेर। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर में रक्तदान का आयोजन किया गया। माननीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल की उपस्थिति में सांसद सेवा केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माननीनय केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल ने हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के चित्र पर तिलक लगाकर की गई। माननीय मंत्री महोदय ने रक्तदाताओं का तिलक लगाकर अभिवादन भी किया। रक्तदान शिविर में कार्यकत्ताओं में बडा उत्साह देखा गया जिसके परिणाम स्वरूप 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।  माननीय केन्द्रीय मंत्री  अर्जुनराम जी मेघवाल ने मेडिकल टीम तथा कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर रविशेखर मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र की टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान में विशेष भुमिका निभाने के लिये डॉ. कुलदीप मेहरा और उनकी पूरी टीम का स्वागत और अभिनन्दन किया। रविशेखर मेघवाल ने डॉ. कुलदीप मेहरा और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ रक्तदाताओं का भी सम्मान किया।  आज के कार्यक्रम में सत्यप्रकाश जी आचार्य, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, गोकुल जाशी, मोहन सूराणा, अनिल शुक्ला, कोडाराम भादु, कन्हैयालाल जी प्रधान,  छैलुसिंह जी प्रधान, नरेन्द्र चौहान, पदमाराम मेघवाल, जगविन्द्र सिंह सिद्धु,  सुमेर सिंह सोढ़ा,  जेठमल नहाटा,  मुकेश ओझा, विरेन्द्र करल, श्रीचन्द खीचड, पवन सुथार, श्रवण प्रजापत, रामरतन गोदारा, गोरधन सियाग,विकास सियाग, विनोद धवल, बजरंग सोखल, दीपक गहलोत, सुमन छाजेड,सरिता नहाटा,  सहीराम जाट,  तोलाराम जी जाखड,  भूपसिंह भाटी,विमला ओम उपाध्याय, भगवती स्वामी, भारती अरोडा, शिखरचन्द डागा,  कमल गहलोत,  प्रकाश चन्द मेघवाल, राज कडेला, शिवशंकर मेघवाल के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *