बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र में बाईक-पिकअप की भिंड़त में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हो गया है। जिसे पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती क रवाया गया है। बताया जा रहा है कि सब्जी से भरी पिकअप जब खाली होकर लौट रही थी कि अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे मोटरसाईकिल पर सवार दो जनें पिकअप से टकरा गये। इस हादसे में झझेऊ निवासी एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाईकिल चालक घायल हो गया। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मृतक व घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Related Posts
बीकानेर : आज फिर आया पोजेटिव केस, पढ़े
बीकानेर। ओरेंज जोन वाला बीकानेर अब एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है।…
चोरों के हौसले बुलंद: जैन मंदिर मैं घुसकर चोरी करने का किया प्रयास
बीकानेर। शहर में चोरों का आंतक लगातार जारी है आये दिन चोर घरों में चोरी…
शत-प्रतिशत मतदान के लिए निकाली ‘वोट मैराथन’
बीकानेर। सरगम सप्ताह के पांचवे दिन गुरुवार को ‘वोट मैराथन’ के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान…
