बीकानेर : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व महिला शक्ति ने यज्ञ व योग किया, पढ़े खबर

बीकानेर, पतंजलि सोशल मीडिया राजस्थान महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर व भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय योग शिविर रविवार से माहेश्वरी भवन गंगाशहर मे लगाया जा रहा है। जिला सोशल मीडिया मीडिया प्रभारी इंदु शर्मा ने बताया कि  बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन  छाजेड़  व महिला मंडल  अध्यक्ष हेमा जी करनानि  ने  भारत माता के चित्र पर माला अर्पण करके दीप प्रज्वलन कर  शिविर का शुभारम्भ किया । जिसमें शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य हेतु विभिन्न रोगों से संबंधित  महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उमा शर्मा   ने सूक्ष्म व्यायाम व विभिन्न आसन करवाए, महिला पतंजलि सोशल मीडिया राज्य प्रभारी सुनीता  गुर्जर ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभी महिलाएं योग का लाभ ले रहीं हैं। गुरु पूर्णिमा पर यज्ञ का आयोजन किया गया आयोजन मे पतंजलि की कोषाध्यक्ष ऋतु धीर ,युवती प्रभारी चद्राणी,भारती अरोड़ा टीना, सरिता नाहटा, इंदिरा जी मधु, सरोज, राधा कलावती पूजा, रेणु बोथरा  प्रभा बैद आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *