बीकानेर : महिला को नींद की गोलियां देकर नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म,पढ़े खबर

बीकानेर। घर में घुसकर महिला को नींद की गोलियां देने और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में महिला ने श्याम राव,कैलाश लखारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 जनवरी 2022 से 12 जुलाई 2022 के बीच नोखा क्षेत्र की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुसे और उसे नींद की गोलियां दे दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने हवस शिकार बनाया और दुष्कर्म किया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसकी बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर परेशान करते रहे ओर दुष्कर्म करते रहें। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *