बीकानेर। बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र में बीती रात को एटीएम तोड़ कर लूट करने का प्रयास किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने गुरुवार रात करीब 11 बजे पुरानी घास मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। लेकिन सफल नही हुवा, इस दौरान एटीएम के कांच के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और मशीन के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। गनिमत रही के नकाबपोश व्यक्ति एटीएम मशीन को खोल नही पाया, वरना एटीएम लूट की बड़ी घटना हो जाती, क्योकि एटीएम में कैश भी डाला हुवा था। घटना के बाद एटीएम को बंद कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
नरेगा में फर्जी तरीके से रुपये हड़प लिये
बीकानेर। पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में नरेगा काम में फर्जी तरीके से काम बांटकर रूपए…
ओवरटेक करते समय ट्रेलर व डम्पर आपस में भिड़े
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में गुरुवार देररात को ओवरटेक करते समय ट्रेलर व डम्पर आपस…
दस हजार की उधारी के लिये युवक की ले ली जान, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज़ बीकानेर। उधार लिये दस हजार रूपये नहीं देने पर एक युवक के साथ…
