बीकानेर : लिस्ट तैयार है लेकिन CMO से हरी झंडी का हो रहा है इंतजार, जल्द होंगे तबादले, देखे खबर

बीकानेर, तबादलों पर रोक हटने के बाद आदेशों की झड़ी लगाने वाले शिक्षा विभाग में इस बार जल्दबाजी नहीं है, बल्कि ट्रांसफर का इंतजार कर रहे टीचर्स भी परेशान हो गए हैं। स्कूल्स में सेशन शुरू हुए एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया लेकिन ट्रांसफर लिस्ट जारी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से जयपुर पहुंची टीम के मुताबिक काम होता तो अब तक ट्रांसफर आदेश तो दूर ज्वाइनिंग भी हो जाती। इसके विपरीत ट्रांसफर लिस्ट में बार बार फेरबदल हो रहा है। इस बार मुख्यमंत्री सचिवालय से भी ट्रांसफर लिस्ट “वेरिफाई” हो रही है। वहीं पहले से बनी लिस्ट्स में बार बार फेरबदल हो रहा है। यही कारण है कि ट्रांसफर लिस्ट में नित नई अड़चन आ रही है। एक अनुमान के मुताबिक प्रिंसिपल और हेडमास्टर के साथ ही लेक्चरर और ग्रेड सेकंड के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार है। इस ट्रांसफर से पहले महात्मा गांधी स्कूल्स में प्रिंसिपल व हेडमास्टर लगाए जाने थे। अब वो काम भी लगभग हो चुका है। ग्रेड सेकंड के टीचर्स को भी महात्मा गांधी स्कूल के लिए चयनित किया जा रहा है। इस चयन के बाद ग्रेड सेकंड की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। जबकि प्रिंसिपल व हेडमास्टर के साथ लेक्चरर की लिस्ट तैयार है। वहीं समसा में भी बड़ी संख्या में टीचर्स का डेपुटेशन होना था। यहां लेक्चरर को छोड सभी के डेपुटेशन का काम हो चुका है। महात्मा गांधी स्कूल्स में प्रिंसिपल की लिस्ट एक बार जारी हुई लेकिन बाद में स्थगित कर दी गई। इस कारण प्रिंसिपल ट्रांसफर लिस्ट में भी फेरबदल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अब सोमवार से ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो सकता है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। अब नए सिरे से मशक्कत करके जल्द से जल्द ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *