बीकानेर। मार्च के बाद अभी तक शराब ठेके पुन: शुरू नही हुए हैं और ऐसे में ब्लैक में शराब बेचने का प्रयास तस्कर लगातार कर रहे हैं और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। इसी प्रयास में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार रात को कार्यवाही करते हुए 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई बीरबलराम ढाका ने मुखबिर की सूचना पर गांव ठुकरियासर में दबिश दी। जहां राजूराम बावरी ने अपने घर के बाहर बनाये हुए झोंपड़े में कुतर-चारे के नीचे शराब की पेटी छिपा रखी थी। यहां छिपाई हुई 4 पेटी में 191 पव्वे शराब जब्त की गई ओर राजूराम बावरी को गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
अधेड़ ने फांसी फंदा लगाकर की अपनी ईहलीला समाप्त
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या…
सरकारी कर्मचारी के नाम सामान उठाकर कर लिया गबन
बीकानेर। उचित मूल्य दुकानदार द्वारा सरकारी सामान का गबन करने का मामला सामने आया है।…
सूखी चाय सप्लाई करने की आड़ में कार में करता था मादक पदार्थों की तस्करी, 5 किलो डोडा पोस्त के साथ व्यापारी गिरफ्तार
शहर में आसाम से सूखी चाय मंगवाकर सप्लाई करने के बहाने कार में मादक पदार्थों…
