बीकानेर : महिला काे बड़ी राशि का लाेन दिलवाने का झांसा देकर ठगे लाखो रूपए, दो बैंक कर्मियों के खिलाफ हुआ केस

बीकानेर, महिला काे बड़ी राशि का लाेन दिलवाने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपए ठगने के आराेप में नयाशहर पुलिस ने दाे व्यक्तियाें के खिलाफ के केस दर्ज किया है। मुक्ताप्रसाद के रहने वाले हाल यूनिट मैनेजर भारत फाइनेंस इंसाेरेंस लिमिटेड इंडसइड बैंक ने पुलिस काे बताया कि ब्रांच ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं काे लाेन देकर सहायता प्रदान करती है। बैंक के फील्ड ऑफिसर श्रीगंगानगर निवासी गुरविंद्र व महादेववाली के काेजूराम ने महिलाओं काे झूठ बाेलकर बड़ी राशि का लाेन दिलवाने का झांसा दिया। इतना नहीं पांच महिलाओं का लाेन जाे पहले से चल रहा था। उसकी राशि ले ली। यहां तक महिलाओं की लाेन की किश्त भी जमा नहीं करवाई। बैंक ने जब महिला सदस्याें से संपर्क किया ताे मालूम चला कि दाेनाें फील्ड ऑफिसर लाेन की राशि व किश्त वसूल चुके है। दाेनाें ने मिलकर महिलाओं के छह लाख 46 हजार 508 रुपए हड़प लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *