बीकानेर। जिला प्रशासन से शहर में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीकेईसीएल को केश मोबाइल वेन की अनुमति मिल गई है। बीकेईसीएल के शान्तनु भट्टाचार्य ने बताया कि प्रशासन से अनुमति लेकर कंपनी ने बिजली के बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं के घरों के निकट ही मोबाइल वेन की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है. सोमवार को उपखण्ड D-1 के नत्थूसर गेट क्षेत्र में सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक वेन उपलब्ध रहेगी इसी तरह इसी उपखण्ड के जनता प्याऊ व श्रीरामसर रोड क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल वैन खड़ी रहेगी। उपभोक्ता अपने घर के पास उपलब्ध मोबाइल वैन में नकद राशि में बिल का भुगतान कर सकते हैं. मोबाइल वैन के साथ एआरओ भी उपलब्ध रहेंगे जिससे किसी उपभोक्ता को बिल सम्बन्धित कोई दिक्कत है तो उसका मौके पर ही समाधान किया जा सके। वेन के साथ अन्य कर्मचारियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे जिससे सोशल डिस्टें सिंग का पूरा ध्यान रखा जा सके।
Related Posts
ज्वैलर्स के बंद मकान में हुआ करोडो का माल चोरी
नोखा, कस्बे के जैन और लाहोटी चौक के बीच 2 महीने से बंद पड़े ज्वैलर्स…
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…
शेषनाग कालसर्प योग वर्ष भर लायेगा उठापटक :लाल बाबाजी
विक्रम संवत 2077 में प्रमादी नामक संवत्सर के राजा बुध एव मंत्री चन्द्रमा है। जनमानस…
