जयपुर में 26 से 27 मार्च 2022 तक आयोजित 18वीं राजस्थान राज्य कराटे प्रतियोगिता में बीकानेर से 11 खिलाड़ीयों ने भाग लिया। बीकानेर संस्था के आ.सचिव डाॅ. विवेक अग्रवाल ने बताया की जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में काता व कुमीते प्रतिस्पर्धा में अर्पिता मरेठा, श्रुति, तनिस्का व राधव ने स्वर्ण पदक, योगेष, प्रद्वयुमन, व पार्थ खत्री ने रजत पदक एवं आषीष तिवारी, रुबिया रौनक, देवेन्द्र सिंह व गर्वित ने कांस्य पदक हासिल किया। सेंसई रियाजुदिन अंसारी ने अब इन्हें राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिये प्रषिक्षण देना आरंभ कर दिया है जो संभवत मई माह में बैंगलोर में आयोजित होनी है। बीकानेर आगमन पर खिलाड़ीयों का स्वागत किया गया।