बीकानेर। ओरेंज जोन वाला बीकानेर अब एक बार फिर कोरोना का भंवर बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में 47 जने पॉजिटिव हो चुके है। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के सुनारों की गुवाड़ में एक परिवार के 5 पोजेटिव रिपोर्ट पर तरह-तरह की अफवाहों से माहौल गर्म होता जा रहा है। संक्रमण कैसे फैला इस बात का पता स्वास्थ्य विभाग ने लगा लिया है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा के अनुसार जिस व्यक्ति की कोरोना से शनिवार को मौत हुई उसके परिवार का एक सदस्य कुछ दिनों पहले अहमदाबाद से बीकानेर आया था। यह सदस्य गोगागेट क्षेत्र का रहने वाला है, जो कि अहमदाबाद से आने के बाद मृतक के परिवार से भी मिला था। डॉ. मीणा के अनुसार अनुमान है कि इस शख्स की चपेट में आने के कारण ही सुनारों की गुवाड़ का परिवार संक्रमित हुआ हो। फिलहाल ऐहतियात के तौर इस परिवार के 8 लोगों को क्वारैंटाइन के लिए स्वास्थ्य विभाग लेकर गई है।
Related Posts
दो युवको ने महिला के गले में पहने सोने के आइटम छीने
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र के खोखराना में रहने वाली एक महिला ने दो…
फर्जी दस्तावेज देकर होटल में रूका, सुबह हो गया फरार
बीकानेर। फर्जी दस्तावेज देकर होटल में रूकने और किराया नहीं देकर भाग जाने का मामला…
दुकानदारों के लिए आये ये आदेश, सोमवार से इस समय खोल सकते है दुकाने, पढ़े
बीकानेर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर राज्य सरकार ने अब दुकानों को खोलने…
