बीकानेर : पुष्करणा दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह 9 को द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से होगा कार्यक्रम

बीकानेर। पुष्करणा दिवस के अवसर पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से 9 अगस्त को सायं 4.15 बजे अजित फाउण्डेशन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्थान सचिव कृष्ण चंद्र पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के दिवंगत लोगों के नाम से पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें संत लाला बाबा स्मृति धर्म, कर्म एवं आध्यात्म अवार्ड भागवाताचार्य पं. गोपाल नारायण व्यास, डॉ. बद्री प्रसाद हर्ष स्मृति शिक्षा सम्मान जागृति पुरोहित, उमा शंकर किराडू स्मृति लोकसेवा अवार्ड हरि शंकर आचार्य, लोकनायक मुरलीधर व्यास स्मृति जनसेवा अवार्ड दुर्गादास छंगाणी, गिरिराज रतन पुरोहित चिकित्सा सेवा अवार्ड डॉ. आशीष जोशी, मोहन लाल किराडू समाज सेवा अवार्ड डॉ. राहुल हर्ष, आनंद वी आचार्य कला एवं संस्कृति अवार्ड विपिन पुरोहित, यादवेन्द्र शर्मा चंद्र साहित्य अवार्ड डॉ. नमामि शंकर आचार्य, तनसुख रंगा एवं आरके सूरदासाणी लोक नाट्य अवार्ड विजय कुमार ओझा तथा आरसी पुरोहित स्मृति खेल अवार्ड श्री बजरंग व्यास को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान गौरी शंकर व्यास, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, श्याम सुंदर किराडू, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *