बीकानेर। कोरोना अलर्ट के चलते प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अभी-अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के रानीसर बास में स्थित मस्जिद के पास पहुंची है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीना से हुई बातचीत में बताया कि स्क्रीनिंग से कोई बच न जाए,इसलिए टीम को फिर से भेजा है। बता दें कि इस मस्जिद के पास स्थित एक मकान से 11 कोरोना संदिग्धों को जांच के लिये माहेश्वरी धर्मशाला ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह सभी दिल्ली जमात में शामिल होकर आए थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं है, फिर भी ऐतिहात के तौर पर जांच करवाई गई। जिनकी कल रिपोर्ट आएगी। आपको बता दे कि नूरानी मस्जिद क्षेत्र के सजग नागरिकों ने जिला कलक्टर से आग्रह कर इसकी जानकारी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
Related Posts
बीकानेर आये सीएम गहलोत को दिखाए काले झंडे
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर बुधवार प्रातः सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर…
प्रत्येक पात्र मतदाता सूची में जुड़वाए अपना नाम-मेहता
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पेम्फलेट का विमोचन…
कोरोना काल में चांडक परिवार का समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बींछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष…
