बीकानेर। बीकानेर से हरिद्वार के लिए निकली बस छोटी सवाई सरदारशहर के पास मंगलवार रात एक पिकअप से टकरा गई और बस में सवार एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। 5 जने गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ सतीश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस में सवार 45 वर्षीय गणेश पुत्र फकीरचंद पुरोहित निवासी सुजड़ा कोलायत की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Posts
रेलवे पार्सल कार्यालय में मिले बीकानेर के उत्पादों को प्राथमिकता
बीकानेर | जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश…
क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
बीकानेर। आज शुक्रवार को रेलवे ग्राउंड बीकानेर में सिख, पंजाबी,अरोड़ा, खत्री, मोदी, सिंधी समाज की…
अब डॉ.करणीसिंह स्टेडियम की सुधरेंगी दशा : गौतम
बीकानेर। डॉ.करणीसिंह स्टेडियम के मुख्य प्रांगण का बेहतर रख-रखाव किया जाएगा, साथ ही परिसर में…
