राज्यपाल तीन दिन बीकानेर में रहेंगे; संविधान पार्क का लोकार्पण समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

29 जुलाई : राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार से तीन दिन के दाैरे पर बीकानेर में रहेंगे। वह शुक्रवार काे हेलीकाॅप्टर से 11 बजे नाल एयरपाेर्ट पहुंचेंगे। पाैने बारह बजे वेटरनरी विवि के संविधान पार्क का लाेकार्पण करेंगे। विवि के ही पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धति व वैकल्पिक औषधि विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन भी करेंगे। यहां से वे विवि के सभागार में फैकल्टी व स्टूडेंट को संबोधित करेंगे। एक बजे वे चारों कुलपतियों के साथ यहीं बैठक करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे देशनोक करणी माता मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। शाम सात बजे रवीन्द्र रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

30 जुलाई : सुबह साढ़े ग्यारह बजे सरकार की याेजनाओं की समीक्षा करेंगे। फिर सुरक्षा संबंधी बैठक लेंगे। शाम सवा पांच बजे कपिल मुनि आश्रम काेलायत जाएंगे। शाम सात बजे गजनेर पैलेस जाएंगे।

31 जुलाई : राज्यपाल सुबह 11.30 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महाेत्सव कार्यक्रम श्रृंखला में शिरकत करेंगे। दोपहर दो बजे जयपुर रवाना होंगे।

सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी
राज्यपाल के दाैरे काे देखते हुए 600 पुलिस कर्मियाें का जाप्ता लगाया गया है। ऊंची इमारताें के साथ रूट लाइन पर 150 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तीन एएसपी, सात डीवाईएसपी, 35 सीआई, 30 एसएचओ लगाए हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे और उनके आदर्शाें, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे। स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय आंदोलन काे प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों काे हृदय में संजोए रखे व उनका पालन करे। भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे तथा उसे अक्षुण्ण बनाए रखे। इसके साथ ही भारत का संविधान हमें बहुत कुछ सिखाता है। संविधान में हमारे मूल अधिकारों काे छह श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। संविधान हमें समता, स्वतंत्रता, शाेषण के विरुद्ध, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति और शिक्षा तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकार देता है। भारत के संविधान में वर्णित इन्हीं सब बिंदुओं का समावेश संविधान पार्क में किया गया है। बच्चे पुस्तकों में पढ़ते हैं और भूल जाते हैं। लेकिन पार्क में संगमरमर के पत्थरों पर तराशे गए संविधान काे भ्रमण पर आने वाले सभी लाेग पढ़ सकेंगे। उन्हें अपने मूल अधिकाराें काे ज्ञान हाेगा। राज्यपाल शुक्रवार काे यह पार्क जनता काे समर्पित करेंगे। 70 लाख रुपए की लागत के इस पार्क का कांसेप्ट राजभवन से ही भेजा गया था। वहीं से इसका मैटर और प्रारूप भी दिया गया। राज्यपाल की भावनाओं के अनुरूप इसका निर्माण कराया गया है।