बीकानेर : बस स्टैंड पर चाय की दुकान में लगी आग, पढ़े खबर

बीकानेर। बस स्टैंड पर चाय की होटल पर आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर से जुड़ी है। जहां पर रात को करीब साढ़े बारह बजे के आसपास चाय की दुकान में आग लग गयी। इसी दौरान पास से निकल रहे चौकीदार की नजर पड़ी गयी ओर उसे धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद चौकीदार ने इसकी सुचना दुकानदार को दी। आग लगने की यह घटना बस स्टैंड की राजेंद्र टी स्टाल पर हुई। रात का समय होने से देर तक किसी काो इसकी जानकारी ही नहीं मिली। चौकीदार की सूचना पर दुकान मालिक के मौके पर पहुंचने तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुकी थी। फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे फूड आइटम्स, कोल्ड ड्रिंक, फ्रिज में रखा सामान, फ्रिज आदि जल गए। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक के दुकान का शटर खोलते ही अचानक आग भड़की। जिसे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कुछ ही देर मशक्कत के बाद काबू कर लिया। आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *