बीकानेर : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन, देखे खबर

बीकानेर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मानने हेतु वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के प्रसार शिक्षा विभाग में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने बताया कि देश की आजादी से पहले देश ने बटवारे के दर्द को झेला जिसमें लाखो लोगों को विस्थापित होना पड़ा था और बहुत से लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। उनके दर्द, पीड़ा एवं बलिदान की याद में 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाने का सरकार का निर्णय लिया गया है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नवयुवकों, विद्यार्थियों एवं आमजन में देश की आजादी के दौरान हुए बलिदानों एवं त्याग को स्मृति में लाना है ताकि नवयुवकों में देश के प्रति प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना जागृत हो सके। वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. आर.के. सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया एवं आजादी के इतिहास एवं शहीदों के बलिदान को याद किया। पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक आयोजित इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में विभाजन के दर्द को फ्लेक्स बैनर पर प्रदर्शन एवं चलचित्र के माध्यम से दर्शाया गया। जिसको विश्वविद्यालय में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने देखा और उनके शहादत एवं त्याग को याद किया। सहायक आचार्य डॉ. देवी सिंह एवं डॉ. नीरज कुमार शर्मा का इस प्रदर्शनी के आयोजन में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *