बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने अगले कुछ दिन जिले में स्थिति सामान्य रहने पर शहर के निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से छूट दिए जाने के संकेत दिए हैं। गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस रोकथाम के सम्बंध में जारी एडवाइजरी के अनुसार जीरो मोबिलिटी क्षेत्र के 1 किमी की परिधि क्षेत्र में 28 दिवस तक कर्फ्यू लगाए जाने के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध छूट दिए जाने पर विचार जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर में 4 मई से, कोतवाली और कोटगेट थाना तथा नयाशहर थाना क्षेत्र में 13 मई तथा गंगाशहर थाना क्षेत्र में 8 मई से चरणबद्ध छूट दी जा सकती है।
Related Posts
रश्मि बिस्सा को मिली पीएचडी की उपाधि
देवेंद्रवाणी न्यूज़ बीकानेर ।राजस्थान महिला टीटी कॉलेज की व्याख्याता रश्मि बिस्सा को पीएचडी की उपाधि…
बीकानेर : शुद्ध के लिए युद्ध, मुखबिर की सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की औचक कार्यवाही, 426 लीटर देशी घी जब्त, पढ़े खबर
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फड़ बाजार स्थित…
बीकानेर : यातायात नियमों का उल्लघन,35 वाहनों का कटा चालान
ओवरलोड चलाने वाली बसों के खिलाफ कार्यवाही– क्षमता से अधिक भरी हुई थी सवारियां बीकानेर।…
