बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आड़सर बास कोरोना से अब तक की सबसे कम आयु के नवयुवक की मृत्यु हुई है। मात्र 25 वर्ष के नवयुवक रमेश सिखवाल पुत्र रामावतार सिखवाल का निधन बीकानेर में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गया। रमेश का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से आज सुबह कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत नवम्बर में ही रमेश का विवाह हुआ था और हंसती खेलती जिंदगी को कोरोना ने बरबाद कर दिया है। रमेश के पिता का देहांत कुछ वर्ष पूर्व में हो चुका है और ऐसे में घर के बड़े बेटे रमेश के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। दो छोटे भाई बहनों और माँ का सहारा ही इस कोरोना ने छीन लिया है। इस नवयुवक के जाने से उनके घर में कोहराम मचा है और गली मोहल्ले में शोक की लहर छा गई है। कोरोना क्षेत्र में कभी न भुलाए जाने वाले जख्म देने पर तुला है। नागरिक हरगिज लापरवाही नहीं बरते और सख्ती से गाइडलाइन की पालना की करें।
Related Posts
बीकानेर : 13 साल की लड़की ने अपनी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में 13 बालिका ने अपनी चुनी से…
चानी में एडीएम (प्रशासन) की रात्रि चौपाल आयोजित
बीकानेर, 28 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा ने कहा कि ग्राम चानी…
चार जनों पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
बीकानेर। पेट्रोल फेंक जीप में आग लगाने वाले मामले में पुलिस अपराधियों के गिरफ्तार करने में…
