बीकानेर। कोरोना संक्रमण के चलते एक ओर जहां चूरू जिले के सात पोजिटिव मरीजों को पीबीएम में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर डूंगरगढ़ के क्वारेटाइन किये जा रहे 14 जमातियों व एक अन्य जमाती सहित सभी 15 कोरोना संदिग्धों को गुरूवार अल सुबह बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय शिफ्ट कर दिया गया है। विदित रहे कि ये 14 जमाती दिल्ली एंव गाजियाबाद से आकर श्रीडूंगरगढ़ में धर्मप्रचार कर रहे थे एवं इन 14 को मस्जिद के बजाय अलग अलग घरों में रह रहे थे। इसी प्रकार 33 दिनों तक कोटा-बूंदी में जमात में शामिल होने के बाद 1 जमाती गत 30 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ आया था। प्रशासन द्वारा इन्हें कोरोना संदिग्ध मानते हुए गुरूवार अल सुबह सभी 15 लोगों को दो एम्बुलैंसों में बीकानेर पीबीएम शिफ्ट करवा दिया गया है। पहले इन सभी को स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा बनाए गए आईसोलेशन सेंटर एजी मिशन स्कूल में रखा गया था। स्कूल में चिकित्साकर्मी एवं पुलिसकर्मी की डयूटी भी लगाई गई थी।
Related Posts
विज्ञान मेले में दिव्यांग बच्चो ने फहराया परचम
बीकानेर। जिला स्तरीय विज्ञान मेले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीछवाल ने दिव्यांग बच्चो ने…
शिक्षकों, अधिकारियोंं एवं कार्मिकों ने सरकारी गाईडलाईन की पालना करने की प्रतिज्ञा ली
बीकानेर। ‘हारेगा कोरोना जीतेगा बीकाणाÓ अभियान के तीसरे चरण के तहत आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय…
गश्त के दौरान दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
बीकानेर। जिले में हो रही निरंतर चोरियों पर अब पुलिस भी सख्त नजर आ रही…
