बीकानेर। रानीसर बास में स्थित एक मकान से 11 कोरोना संदिग्धों की कोरेना जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। फिलहाल इन सभी को क्वाइरैंटाइन किया है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीना से हुई बातचीत में बताया कि फिलहाल 11 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर क्वाइरैंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग से कोई बच न जाए, इसलिए टीम को फिर से भेजा है। बता दें कि यह सभी दिल्ली जमात में शामिल होकर आए थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं है, फिर भी ऐतिहात के तौर पर जांच करवाई गई। जिनकी कल रिपोर्ट आएगी। आपको बता दे कि नूरानी मस्जिद क्षेत्र के सजग नागरिकों ने जिला कलक्टर से आग्रह कर इसकी जानकारी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
Related Posts
दूध, सब्जी, किराना और मेडिकल वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़े
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकार ने इसे देखते हुए…
राजस्थान रोडवेज ने एसी बसें शुरू कीं, नए रूटों पर सर्विस जल्द शुरू होगी, नेपाल के लिए भी बसें आएंगी।
जयपुर : राजस्थान रोडवेज यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए नवाचार…
संविदाकर्मियों को गहलोत सरकार ने दिया तोहफा
जयपुर। राजस्थान के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें बढ़ा हुआ…
