
बीकानेर। सीएम अशोक गहलोत जनसभा के लिए सर्किट हाउस से निकलने वाले हैं। इस बीच सैकड़ों कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिये बेताब हैं। यहां से सीधे अशोक गहलोत रविन्द्र रंगमंच जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच पता चला है कि सर्किट हाउस से रविंद्र रंगमंच जाने वाले रास्ते पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। इस सूचना से कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि विरोध प्रदर्शन करने वालों का अभी तक पता नहीं चला है कि कौन है, लेकिन बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग सीएम के निकलने का इंतजार कर रहे हैं।