बीकानेर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह 11 बजे हैलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचेंगे। महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में बने अस्थाई हैलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत विश्वविद्यालय में रखे कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण और स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने डागा चौक कार्यालय में कांग्रेस के पार्षदों के साथ बैठक की। डॉ. कल्ला ने पार्षदों को अपने-अपने वार्ड से पांच-पांच सौ लोगों को सीएम की सभा में लाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की सौगातों से बीकानेर के विकास को पंख लगाएंगे। सभी का फर्ज बनता है कि गली मोहल्लों से लोग स्टेडियम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पार्षद अंजना खत्री, मनोज विश्नोई, नंदलाल जावा, मनोज नायक, ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, पार्षद प्रफुल हटिला, सहजाद भुट्टा, यूनिस अली, शांतिलाल मोदी, शिवशंकर बिस्सा, दुर्गादास छंगाणी, जितेंद पंवार, मुजीबुर्रहमान कुरेशी, वसीम खिलजी, खुशबू पंवार, पारस मारू, वसीम फिरोज, निर्मला बलवेश चावरिया, किशन तंवर, विनोद कोचर, नितिन वत्सस आदि शामिल हुए।

भूदान बोर्ड अध्यक्ष कड़वासरा और क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष पूनिया ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुक्रवार के बीकानेर दौरे के मद्देनजर राज्य भू दान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा और क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं विधायक कृष्णा पूनिया ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में हैलीपेड, अहिंसा वाटिका, ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं को देखा। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान महनिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।